छत्तीसगढ़

जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक संपन्न

दुर्ग, 16 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत 15 मार्च को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त 14 से 15 वर्ष के बीच की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन का शत प्रतिशत लाभ दिलवाने के निर्देश दिये हैं। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज दानी और जिला अस्पताल दुर्ग सिविल सर्जन डॉ आशीष कुमार मिंज को टीकाकरण वाले जगह उचित व्यवस्था बनाने कहा गया है। सीविल सर्जन डॉ. मिंज ने बताया कि यह सर्विक्स कैंसर 6 कैंसर पीड़ित महिलाओं में से 1 महिला इस सर्विक्स कैंसर से पीड़ित होती है। भारत सरकार के इस पहल से सर्विक्स कैंसर की बीमारी से बचाए जा सकेंगे, यह एक इंजेक्शन 4000₹ से 4200₹ तक आता है। बैठक में डीएचओ  डॉ. संजीव ग्लैड, डीआईओ  डॉ. दिव्या श्रीवास्तव और जिला शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम विभाग, जिला महिला और बाल विकास विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *