छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने दो दिव्यांग बच्चों को प्रदान किया व्हील चेयर

बलौदाबाजार, 10 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मंगलवार को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से दो दिव्यांग बालकों को व्हील चेयर प्रदान किया। व्हील चेयर प्राप्त करने वालों में विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम पिकरी के सुशांत केवट पिता भागवत प्रसाद केवट एवं कसडोल के राज मल्होत्रा पिता रोहित मल्होत्रा शामिल है। व्हील चेयर मिलने से दोनों बालको को स्कूल आने-जाने सहित अन्य दैनिक कार्य के लिये सुगमता होगी। इस दौरान उप संचालक सिनीवाली गोयल सहित समाज कल्याण विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *