सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 सितंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने शिक्षक दिवस पर राजभवन रायपुर में जिले से सम्मानित शिक्षकों सुनीता यादव, प्रियंका गोस्वामी और समय लाल काठे को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आमंत्रित कर उन्हें गुलदस्ता देकर सम्मानित किया और उन्हें राज्य स्तर के इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि सुनीता यादव को डॉ मुकुटधर पांडेय स्मृति पुरस्कार, प्रियंका गोस्वामी और समय लाल काठे को राज्य शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर जिले के अधिकारीगण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सैनिक स्कूल में प्रवेश हेतु 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित कक्षा 6 वीं एवं नवमी में दाखिला हेतु होगी प्रवेश परीक्षा
जगदलपुर, 16 अक्टूबर 2025/sns/- राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कक्षा 6 वीं और कक्षा नवमी में प्रवेश के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in के माध्यम से 30 अक्टूबर 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने […]
कलेक्टर श्री सिंह ने जल जीवन मिशन अंतर्गत समूह जल परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण
दुर्ग, 12 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने आज लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर जिले के पाटन एवं दुर्ग विकासखण्ड अंतर्गत जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन समूह जल परियोजनाओं के अद्यतन प्रगति का निरीक्षण/अवलोकन किया। उन्होंने पीएचई विभाग के अधिकारियों और कांट्रेक्टरों से चर्चा कर परियोजना अंतर्गत कार्यों की […]
औद्योगिक सुरक्षा उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई
जिले के 6 कारखानों पर आपराधिक प्रकरणों का निराकरण रायगढ़, 14 जनवरी 2026/sns/- रायगढ़ जिले में संचालित औद्योगिक इकाइयों में श्रमिक सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा औद्योगिक दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा से […]

