सुकमा, 10 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमित कुमार के द्वारा मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्टरेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ गोदाम का आंतरिक निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। उन्होंने स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस की ड्यूटी में कार्यरत कर्मचारियों को सुरक्षा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शबाब ख़ान, सहायक प्रोग्रामर श्री सौरभ उप्पल, सहायक ग्रेड-3 श्री केवल नाग और अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। वहीं राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों में इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री शेख सज्जार, भारतीय जनता पार्टी से श्री रमेश यादव, बहुजन समाज पार्टी से श्री सोलोमन गोंडा, आम आदमी पार्टी से श्री एसके बसीर तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली ममता की जिंदगी
बिलासपुर, 6 जनवरी 2026/sns/- मंगला धूरीपारा की रहने वाली श्रीमती ममता कौशिक का जीवन कभी कठिनाइयों से भरा था। सीमित आय में घर चलाना और ऊपर से कच्चे मकान की परेशानियाँ, बरसात में टपकती छत, गर्मी में तपता कमरा और हर मौसम में असुरक्षा का एहसास। परिवार की आय इतनी नहीं थी कि वे पक्का […]
शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर- 5 नवम्बर को सुकमा में होगा मेगा प्लेसमेंट कैंप
सुकमा, 03 नवम्बर 2025/sns/- जिले की शिक्षित बेरोजगार महिलाओं के लिए जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज सुकमा में 05 नवम्बर 2025 को मेगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में “लिवियन सॉल्यूशन प्रा. लि. (बेंगलुरु)” के माध्यम से टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, बेंगलुरु में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। कैंप में चयनित […]
कवर्धा में बनेगी दिल्ली और रायपुर की तर्ज पर बहुप्रतीक्षित नालंदा लाइब्रेरी
कवर्धा, 13 सितम्बर 2025/sns/- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासो से कबीरधाम जिले के युवाओं के लिए शिक्षा और ज्ञान के एक और नए द्वार खुल रहे हैं। कवर्धा में अब युवाओं की बहुप्रतीक्षित नालंदा लाइब्रेरी का सपना अब साकार होने जा रहा है। दिल्ली और रायपुर की तर्ज पर बनने वाली यह आधुनिक […]

