बलौदा बाजार, 10 मार्च 2026/sns/-छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू द्वारा जारी मनोनयन सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों से समाज के सक्रिय और समर्पित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी क्रम में जिला बलौदा बाजार-भाटापारा के पूर्व साहू समाज जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता तथा समाज सेवी धनजंय साहू को प्रदेश साहू संघ की कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। उनके मनोनयन से जिला बलौदा बाजार-भाटापारा सहित आसपास के क्षेत्रों में साहू समाज के लोगों में खुशी की लहर है। बताया जाता है कि धनंजय साहू लंबे समय से समाज सेवा और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और आयोजनों में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही है। समाजजनों ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। साहू समाज में हर्ष का माहोल है। धनंजय साहू के संगठन में शामिल होने से समाज को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। समाज के अनेक लोगों ने भी उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।



