छत्तीसगढ़

महतारी वंदन की राशि से आटा चक्की खरीदकर शुरू की काम, आत्मनिर्भर बनी सीमा महंत

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 मार्च 2026/sns/-छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अहम भूमिका निभा रही है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम भेड़वन की रहने वाली सीमा महंत ने इस योजना का लाभ उठाकर अपने जीवन को बदल दिया है। सीमा महंत ने महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि को बचाकर 13000 की आटा चक्की खरीदी और व्यवसाय के रूप में ग्रामीणों के आटा पीसने का काम करती हैं। इससे उन्हें हर महीने करीब 5000 रूपये का मुनाफा हो रहा है। सीमा महंत ने कहा क , “सरकार की इस योजना ने मेरी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। इससे मुझे आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और छत्तीसगढ़ सरकार की आभारी हूं, जिन्होंने महिलाओं के लिए इतनी लाभकारी योजना शुरू की।” सीमा की इस पहल ने न केवल उनकी आमदनी में इजाफा किया है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। वह बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त धन का सही उपयोग करके कोई भी आत्मनिर्भर बन सकता है।

*आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल*

सीमा महंत का यह कदम उन महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती हैं। आटा चक्की खरीदने के बाद वह अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत कर रही हैं। ग्रामवासी भी उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं। उनका कहना है कि सीमा महंत ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और सही योजना से कोई भी अपने जीवन में बदलाव ला सकता है।

*सरकार की योजनाओं का असर*

छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे अपने व्यवसाय शुरू कर सकें। सीमा महंत ने इस योजना का सही उपयोग कर इसे सफलता की कहानी में बदल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *