छत्तीसगढ़

13 मार्च को किसानों के खातों में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त

जांजगीर-चांपा, 09 मार्च 2025/sns/-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च को योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी असम के गुवाहाटी से शाम 5 बजे देश के पात्र किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि जारी करेंगे।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के लगभग 1 लाख 24 हजार पात्र किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के अनुसार इस कार्यक्रम के तहत देशभर के लगभग 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,650 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी। जिले में इस दिन को पीएम किसान उत्सव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर किसान बैठकों का आयोजन किया जाएगा तथा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया जाएगा। उप संचालक कृषि ने किसानों से अपील की है कि वे पीएम किसान पोर्टल पर अपना फार्मर आईडी बनाकर ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की प्रक्रिया जल्द पूरी कर लें, ताकि किस्त प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा न हो। किसान फार्मर आईडी, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग के लिए नजदीकी चॉइस सेंटर, सीएससी सेंटर या कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *