छत्तीसगढ़

जूदेव जी का जीवन धर्म, संस्कृति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जूदेव जी का जीवन धर्म, संस्कृति और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

स्व. दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का किया आह्वान

रायपुर | आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘हिंदू हृदय सम्राट’ और जन-जन के प्रेरणास्रोत, पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की जयंती के अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वर्गीय जूदेव के दीर्घ सामाजिक-राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय जूदेव जी ने अपना संपूर्ण जीवन धर्म की रक्षा, मातृभूमि की सेवा, समाज के कल्याण तथा विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके व्यक्तित्व में साहस, आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक स्वाभिमान और प्रखर राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जूदेव जी का संपूर्ण जीवन हमें यह संदेश देता है कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की सेवा ही एक सच्चे जनसेवक का सर्वोच्च कर्तव्य है। जूदेव जी के विचार, उनके आदर्श और सेवा का भाव आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वनांचल क्षेत्रों में आदिवासी समाज की पहचान, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करने में स्वर्गीय जूदेव का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके प्रयासों से जनजातीय समाज में आत्मगौरव की भावना सशक्त हुई और समाज में सकारात्मक चेतना का संचार हुआ।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, विधायक श्रीमती गोमती साय, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *