राजनांदगांव, 07 मार्च 2026/sns/-जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम कुमरदा निवासी श्रीमती निर्मला कोलियारे के जीवन में महतारी वंदन योजना से सकारात्मक बदलाव आया है। श्रीमती निर्मला ने बताया कि राज्य शासन द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस योजना की शुरूआत की गई, तब उन्होंने भी इसका लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। महतारी वंदन योजना के तहत 10 मार्च 2024 से उन्हें प्रतिमाह 1000 रूपए की सहायता राशि प्राप्त हो रही है। इस राशि ने उनके जीवन में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने इस राशि का उपयोग अपनी बिटिया के उज्जवल भविष्य के लिए करने का निर्णय लिया। श्रीमती निर्मला ने बताया कि अपनी बिटिया के नाम से उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाया। पहले आर्थिक तंगी के कारण वे वर्ष में केवल 1 हजार रूपए ही जमा कर पाती थी, लेकिन अब महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि से वे प्रतिमाह 500 रूपए कुल प्रतिवर्ष 6000 हजार रूपए जमा कर पा रही है। इससे उन्हें अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य को लेकर अब काफी भरोसा मिला है। इसके साथ ही अब वे अपने परिवार के लिए पौष्टिक फल और सब्जियां भी खरीद पा रही है, जिससे परिवार के स्वास्थ्य में सुधार आया है। श्रीमती निर्मला कोलियारे ने बताया कि महतारी वंदन योजना उनके जैसी अनेक महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
संबंधित खबरें
स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन
रायगढ़, 30 सितम्बर 2025/sns/- स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में अभियान के तहत स्वस्थ मां थीम पर आधारित वृद्धाश्रम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जहां 40 वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें संतुलित जीवनशैली एवं खानपान […]
बस्तर में पीटी इंस्ट्रक्टर और योग प्रशिक्षक बनने का सुनहरा अवसर
जगदलपुर, 03 फरवरी 2026/sns/- बस्तर जिले में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से एक राहत भरी खबर आई है। श्मिशन वात्सल्य योजनाश् के तहत संचालित बाल देख-रेख संस्थाओं में संविदा भर्ती को लेकर एक नया शुद्धि पत्र जारी किया है। विभाग द्वारा पूर्व में […]
बीजापुर की संस्कृति और स्वाद ने मोहा दिल, बस्तर राइजिंग टीम ढोल-नृत्य संग हुई मंत्रमुग्ध
बीजापुर, 15 अक्टूबर 2025/sns/- ‘बस्तर राइजिंग’ अभियान के अंतर्गत बीजापुर पहुँचे प्रतिनिधिमंडल का मंगलवार को पारंपरिक आदिवासी नृत्य, स्थानीय व्यंजन और लोक संस्कृति के साथ भव्य स्वागत किया गया। मुख्य कार्यक्रम ऐतिहासिक लोहा डोंगरी में आयोजित हुआ, जहाँ जिले के विभिन्न विभागों द्वारा स्थानीय जीवनशैली, कला और संस्कृति को दर्शाते हुए आकर्षक स्टॉल लगाए गए। […]

