बलौदाबाजार, 07 मार्च 2026/sns/-बलौदाबाजार स्थित पुराने तहसील कार्यालय के एक किनारे में शुक्रवार को तड़के करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। जिससे रिकॉर्ड रूम के कुछ हिस्से में आग फैल गई। आग पर काबू पाने प्रशासन व सीमेंट सयंत्र की दमकल टीम द्वारा मौक़े पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया गया। दस्तावेजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मौक़े पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया और अधिकारियो को जरुरी निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जांच टीम गठित कर आग लगने के कारण की जांच कराएं। भवन ऐतिहासिक धरोहर है इसलिए इसको सुरक्षित रखना है। क्षतिग्रस्त हिस्से का मरम्मत कर पुनर्राेद्धार हेतु प्राक्कलन तैयार करने एवं तकनीकी व प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश दिये। इसके साथ ही जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों में स्थित पुराने शासकीय भवनों में विद्युत वायरिंग की जांच हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियो की टीम गठित कर जांच कराने और प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिये। बताया गया कि पुराने एसडीओपी कार्यालय की ओर से पहले आग लगी जो धीरे धीरे तहसील कार्यालय के रिकार्ड रूम, नायब तहसीलदार कोर्ट की ओर फैली। दमकल टीम द्वारा जल्द आग पर काबू पा लिया गया। यह तहसील भवन 1907 में करीब 851 वर्गमीटर क्षेत्र में निर्मित हुआ है। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अवध राम टंडन, एसडीएम प्रकाश कोरी, तहसीलदार निवेश कोरेटी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर 31 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सौजन्य मुलाकात रायपुर, 27 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री चौहान का बस्तर […]
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 21वीं किस्त जारी
मुंगेली, 19 नवंबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडू के कोयम्बटूर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत 21वीं किस्त की राशि जारी किया। योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से जिले के 86 हजार से अधिक किसानों के खाते में 17.22 करोड़ रूपए की राशि अंतरित की गई। इस […]

