छत्तीसगढ़

प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 10 मार्च को जिला कार्यालय के रोजगार शाखा में

बीजापुर, 07 मार्च 2026/sns/-निजी क्षेत्र के संस्थानों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक समस्त 18 वर्ष से अधिक उम्र के आवेदकों को सूचित किया जाता है कि प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से अर्हताधारी आवेदकों का चयन कर कुल 50 पदों पर भर्ती किया जाना है। जिसमें केवल पुरूष अभ्यर्थी के लिए यह अवसर प्रदाय किया जा रहा है। कार्य करने हेतु जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बीजापुर में 10 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक इच्छुक अभ्यर्थी समस्त दस्तावेजों के साथ प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 9893026590 में संपर्क कर सकते हैं तथा जिला रोजगार कार्यालय बीजापुर, छत्तीसगढ़ के टेलीग्राम ग्रुप लिंक https:t.me/emplyoment_office_bijapur_cg में जुड़कर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *