अम्बिकापुर, 07 मार्च 2026/sns/- खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक ने बताया कि 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य बालिका/महिलाओं को खेलों के प्रति उत्साहित एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से 01 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन गांधी स्टेडियम खेल मैदान परिसर में किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में 12 वर्ष से अधिक के महिला/बालिका खिलाडी व्हालीबॉल, बास्केटबॉल, किक बॉक्सिंग, शतरंज, ताइक्वांडो, एथलेटिक्स, कबड्डी खेलों में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने समस्त खेल संघ के अध्यक्ष एवं सचिव को पत्र जारी कर खिलाडियों की सूची कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कलेक्टोरेट परिसर में 07 मार्च 2026 दोपहर 12ः00 बजे तक आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने कहा है।
संबंधित खबरें
शाकम्भरी जयंती: निःशुल्क फल एवं सब्जियों का होगा वितरण 05 जनवरी को
प्रेस-विज्ञप्तिशाकम्भरी जयंती: निःशुल्क फल एवं सब्जियों का होगा वितरण 05 जनवरी को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे मुख्य अतिथि रायपुर के हृदय स्थल नगर घड़ी चौक में कार्यक्रम का होगा आयोजन
सास बहु सम्मेलन में दी गई पीएम मातृ वंदना योजना की जानकारी
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कोसीर परियोजना में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत शिशुवती, गर्भवती महिलाओं के लिए सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा शामिल हुई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के […]
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक
बिलासपुर, 23 जुलाई 2025/sns/- भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के अंतर्गत पात्र बच्चों से ऑनलाईन आवेदन 31 जुलाई तक मंगाये गये है। यह पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है जिन्होंने निःस्वार्थ कार्य, असाधारण बहादुरी, असाधारण क्षमताएं तथा उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल की हैं। ऐसे बच्चे जो रोल मॉडल बनकर समाज के लिए […]


