छत्तीसगढ़

धान खरीदी केंद्र में धान पर पानी डालने का मामला, चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज ।

धान खरीदी केंद्र में धान पर पानी डालने का मामला, चार कर्मचारियों पर FIR दर्ज ।

रायपुर, 06 मार्च 2026।
खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित भलेरा के धान उपार्जन केंद्र में संग्रहित धान पर मोटर पंप से पानी डालने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो के आधार पर कलेक्टर श्री गौरव सिंह जी द्वारा गठित जाँच समिति की रिपोर्ट में धान में नमी पाई गई ।

जांच में,समिति के प्रभारी प्रबंधक विष्णु साहू, लिपिकीय सहायक उमेश कुमार साहू, प्रोसिसर्वर इंदरमन निषाद तथा दैनिक कर्मचारी जितेन्द्र कुमार साहू की लापरवाही सामने आई है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ शासन की धान उपार्जन नीति 2025–26 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। जिसके पश्चात चारो कर्मचारियो को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

भौतिक सत्यापन के दौरान लगभग 10500 बोरा धान नमीग्रस्त पाया गया, जिसका पंचनामा तैयार किया गया। जांच उपरांत मामले में संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध उप आयुक्त सहकारिता द्वारा FIR के लिए निर्देशित किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *