जांजगीर-चांपा, 02 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में 1 मार्च से विशेष जल संरक्षण महाभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत “हर घर सोक पिट” वाटर हार्वेस्टिंग निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य वर्षा जल के संचयन को बढ़ावा देना, भूजल स्तर में सुधार लाना तथा जल संरक्षण को जन-आंदोलन का रूप देना है। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में जागरूकता के साथ जल संचय संबंधी कार्य किये जा रहे हैं।कलेक्टर श्री महोबे ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनभागीदारी के माध्यम से जल संचय के इस अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि “मोर गांव – मोर पानी” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक घर तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाना हम सबकी प्राथमिकता है। कलेक्टर ने पंचायतों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि गांव-गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अधिक से अधिक परिवारों को इस पहल से जोड़ा जाए, ताकि जल संरक्षण को स्थायी जन-अभियान बनाया जा सके। जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे ने बताया कि जिले में जनजागरूकता के साथ गांव गांव में बैठक आयोजित करते हुए जल संचय का कार्य किया जा रहा है। जनभागीदारी से ही जल संरक्षण का कार्य किया जाएगा। इस संबंध में सभी जनपद पंचायत अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह
राजनांदगांव, 24 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन रविवार 25 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष राजनांदगांव में किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजनांदगांव श्री विजय कुमार होता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला […]
सुकमारू श्नियद नेल्लनारश् योजना से संवर रही वनांचल की राह
सुकमा, 10 फरवरी 2026/sns/-जिला प्रशासन और पशुपालन विभाग के साझा प्रयासों से सुदूर वनांचल क्षेत्रों में खुशहाली की नई बयार बह रही है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार और पशुपालन विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन की “सुकर त्रई“ योजना के तहत सोमवार को कोंटा ब्लॉक के ग्राम बंडा […]
मांदर में बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत प्रशासन और समाज सेवियों ने मिलकर की मदद
जगदलपुर, 01 सितम्बर 2025/sns/- पिछले सप्ताह आई भीषण बाढ़ से प्रभावित मांदर गांव के लोगों को प्रशासन और समाजसेवियों के संयुक्त प्रयासों से बड़ी राहत मिली है। बाढ़ के कारण कई स्कूली बच्चों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, किसानों की फसलें और घरों को भारी नुकसान हुआ था, जिसका भरपाई करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए […]


