सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने होली के दिन 4 मार्च को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ कंपोजिट), दुकानों एवम मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता, सीएस 2 (ग- अहाता), सीएस 2 (ग- कंपोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख- अहाता) पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान जिले में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार जैसे विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण और परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। शराब रखने और बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय उड़नदस्तों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध स्थानों और वाहनों की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
अहिवारा में नवीन उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ 10 अक्टूबर को
दुर्ग, 09 अक्टूबर 2025/sns/- अहिवारा क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित नवीन उप पंजीयक कार्यालय अहिवारा का शुभारंभ 10 अक्टूबर, 2025 को वार्ड क्रमांक-04 नगर पालिका परिषद अहिवारा में स्थित रैन बसेरा परिसर में किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना एवं सांख्यिकी विभाग मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, […]
सारंगढ़ में 20 जून को होगा छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सुनवाई
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 20 जून 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभा कक्ष में 20 जून को सुबह 11 बजे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महिला उत्पीड़न संबंधी 13 प्रकरणों की सुनवाई होगी। यह सुनवाई आयोग द्वारा गठित न्यायपीठ द्वारा माननीय अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक, संभाग प्रभारी श्रीमती सरला कोसरिया, सह प्रभारी श्रीमती प्रियवंदा सिंह […]
भिलाई में संभाग स्तरीय रोजगार मेला, 14 एवं 15 फरवरी को तीन हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
दुर्ग, 10 फरवरी 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र दुर्ग तथा संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। यह मेला संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन (आर-2) कोहका भिलाई परिसर में आयोजित होगा।इस रोजगार मेले में निजी […]

