छत्तीसगढ़

स्कूली ऑटो-वैन पर की गई 23 हजार 600 रुपये की चालानी कार्रवाई

मुंगेली, 02 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिला परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच में मोटरयान अधिनियम के तहत कुल 23 वाहनों पर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12 हजार 800 रुपये शमन शुल्क के रूप में वसूले गए, जबकि 10 हजार 800 रुपये की ई-चालान कार्रवाई की गई। इस प्रकार दो दिनों में कुल 23 हजार 600 रुपये की राजस्व वसूली की गई।
जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए यह अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, ओवरलोडिंग, सुरक्षा मानकों एवं अन्य आवश्यक प्रावधानों की जांच की गई। जिन वाहनों में खामियां पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इस तरह की नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *