सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने आदेश जारी कर होली पर्व के अवसर पर 04 मार्च 2026 (जिस दिन रंग खेला जाएगा) को 1 दिवस हेतु ‘शुष्क दिवस’ घोषित किया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने होली के दिन सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ कंपोजिट), दुकानों एवम मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता, सीएस 2 (ग- अहाता), सीएस 2 (ग- कंपोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख- अहाता) पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान जिले में मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार जैसे विक्रय, विनिर्माण, संग्रहण, धारण और परिवहन पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। शराब रखने और बेचने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला स्तरीय उड़नदस्तों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध स्थानों और वाहनों की जांच कर दोषियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) लागूअब इस योजना से 100 के बजाय मिलेगा 125 दिन का रोजगार
रायगढ़, 26 दिसम्बर 2025/sns/- भारत एवं राज्य शासन की प्राथमिकता वाली रोजगार मूलक केंद्र सरकार की नई और महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन-ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) अधिनियम, 2025 को रायगढ़ जिले में जिला कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजित बबन पठारे के संयुक्त मार्गदर्शन […]
रायपुर जिले में आज हुई 1 हजार 996.80 क्विंटल धान खरीदी
रायपुर, 07 जनवरी 2026/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश में जिले के किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में आज 45 किसानों से 1 हजार 996.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इस प्रकार अब तक 130776 किसानों से 66 लाख 62 हजार 344.40 क्विंटल की खरीदी […]
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया नव वर्ष
अंबिकापुर, 01 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने वर्ष का पहला दिन शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय में बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने गुरुवार को अम्बिकापुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय बौद्धिक मंदता बालिकाओं के विशेष विद्यालय पहुंचकर बच्चों से मुलाकात की तथा कुशलक्षेम जाना। कलेक्टर श्री वसंत ने विद्यालय में क्लास रूम, […]

