छत्तीसगढ़

धरसींवा तहसील में किया गया बी-1 का वाचन

रायपुर, 28 फरवरी 2026/sns/-धरसींवा तहसील के ग्रामों में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर बी-1 का वाचन किया गया। तहसीलदार श्री बाबूलाल कुर्रे ने बताया कि ग्राम टोर, ग्राम मेहरसखा, ग्राम बाना, ग्राम नागर गांव, ग्राम सिलियारी में ग्राम वासियों को बी-1 खसरा को पढ़कर सुनाया गया। इसका उद्देश्य त्रुटि सुधार करना है। वाचन के दौरन ग्राम वासियों को अपने जमीन की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिली जिससे वे नाम संबंधी अन्य त्रुटि सुधार कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *