सारंगढ़ बिलाईगढ़, 28 फ़रवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कंन्नौजे द्वारा दिये गये निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में विगत दिवस को राजस्व विभाग, पुलिस विभाग तथा खनिज अमला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा तहसील सारंगढ़ के कोसीर क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 वाहन, ट्रैक्टर क्रमांक CG 22 K 2899, CG 06 GN 3005, CG 13 W 8871 एवं 01 ट्रैक्टर सोनालिका सोल्ड पर कार्यवाही करते हुए थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 एवं खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही आगे भी कलेक्टर के निर्देशानुसार की जायेगी।
संबंधित खबरें
राज्यपाल श्री डेका द्वारा अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण
बिलासपुर,14 जुलाई 2025/sns/- राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री रमेन डेका ने आज अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति एवं शैक्षणिक स्टाफ से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी जी के नाम के अनुरूप विश्वविद्यालय शैक्षणिक एवं अन्य गतिविधियों में आगे बढ़े।राज्यपाल ने कहा कि सहायक […]
फाइल पैड का निर्माण कर गंगा स्व सहायता समूह हो रही आर्थिक रूप से सशक्त
जगदलपुर, 28 जुलाई 2025/sns/- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के तहत बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड स्थित कोंडालुर की गंगा महिला स्व सहायता समूह की पांच सदस्य फाइल पैड निर्माण के कार्य में जुटकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। यह समूह पूर्व में भी फाइल पैड का निर्माण कर विभिन्न शासकीय विभागों को […]
एमएसटीसी पोर्टल से होगा रेत खदानों का आवंटन बिलासपुर में बोलीकर्ताओं को 13 अक्टूबर को दिया जाएगा प्रशिक्षण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 अक्टूबर 2025/sns/- रेत खदान के इच्छुक बोलीकर्ताओं को पोर्टल के बारे में जानकारी देने के लिए 13 अक्टूबर को बिलासपुर में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कलेक्टोरेट कार्यालय बिलासपुर के नजदीक स्थित जल संसाधन विभाग के प्रार्थना सभाभवन में दोपहर 2 बजे से यह प्रशिक्षण शुरू होगा। उप संचालक खनिज […]


