छत्तीसगढ़

आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा, 27 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले के तहसील नवागढ़ के ग्राम सेमरा निवासी श्रीमती बुधनी बाई सतनामी की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री विजय कुमार कुर्रे एवं तहसील पामगढ़ के ग्राम चोरभट्टी निवासी श्री वासु पटेल की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री जागेश्वर पटेल को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *