छत्तीसगढ़

श्रम विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत 394 श्रमिकों को 43 लाख 63 हजार 750 रूपए की राशि से किया गया लाभान्वित


राजनांदगांव, 26 फरवरी 2026/sns/-श्रम विभाग अंतर्गत छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के श्रमिकों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में श्रमिकों का पंजीयन कर विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। जिले के 394 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनके बैंक खाते में मंडल मुख्यालय द्वारा डीबीटी के माध्यम से कुल 43 लाख 63 हजार 750 रूपए की राशि हस्तांतरित की गई है। इसके तहत असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 21 हितग्राहियों को 1-1 लाख रूपए कुल 21 लाख रूपए, असंगठित कर्मकार महतारी जतन योजना अंतर्गत 101 श्रमिकों को 20-20 हजार रूपए कुल 20 लाख 20 हजार रूपए तथा असंगठित कर्मकारों के बच्चों के लिए संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत 272 श्रमिकों को 2 लाख 43 हजार 750 रूपए से लाभान्वित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *