छत्तीसगढ़

भर्ती मरीजों से मिले कलेक्टर, उपचार व्यवस्था का लिया फीडबैक


रायपुर, 25 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज जिला चिकित्सालय पंडरी के निरीक्षण के दौरान आईसीयू में भर्ती कुशालपुर निवासी नंदिता की माता श्रीमती राजनंदिनी से मुलाकात कर उपचार की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मरीज की तबीयत में सुधार है और उपचार जारी है। कलेक्टर ने चिकित्सकों को गंभीर मरीजों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर दीर्घायु वार्ड पहुंचे, जहां उन्होंने भर्ती मनीष, उनकी माता निर्मला बघेल तथा तुषार और उनकी माता निशा मानिकपुरी से चर्चा की। उन्होंने बढ़ी शुगर की शिकायत के साथ भर्ती 53 वर्षीय श्री पंकज पारेख से भी हाल चाल पूछा। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रही सुविधाओं एवं दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *