छत्तीसगढ़

मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना में सत्र 2025-26 हेतु 21 फरवरी तक होगी गन्ना खरीदी

अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/sns/-  मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना के प्रबंध संचालक से प्राप्त जानकारी अनुसार मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित् द्वारा सूरजपुर जिले के प्रतापपुर तहसील के ग्राम केरता में सत्र 2025-26 गन्ना पेराई 24 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 15 फरवरी 2026 तक कुल 1,15,533.505 मि.टन 7,164 कृषकों से गन्ना क्रय किया जा चुका है। गन्ने की आवक कम हो गई है, जिससे कारखाना संचालन लगातार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने आरक्षित क्षेत्र के किसानों को सूचित किया है कि विक्रय योग्य गन्ना 21 फरवरी 2026 को रात्रि 12ः00 बजे तक कारखाना को आपूर्ति कर दें। इसके बाद सत्र 2025-26 की गन्ना खरीदी कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *