छत्तीसगढ़

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम तेंदूनाला, आसरा एवं बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का किया निरीक्षण

राजनांदगांव, 16 फरवरी 2026/sns/-मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम तेंदूनाला, आसरा एवं बोदेला में प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया और आवास निर्माण को समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। उन्होंने योजना के तहत अप्रारंभ आवास के हितग्राहियों से मिलकर आवास निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत रोजगार सहायक, सचिव, आवास नोडल को अपूर्ण आवास का निरीक्षण करने एवं हितग्रहियों को आवास निर्माण में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करने निर्देशत किया।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने अभिशरण के माध्यम से जारी किए जा रहे 90 मानव दिवस की स्थिति पर ग्राम पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आवास निर्माण में रूचि नहीं लेने वाले एवं राशि का दुरूपयोग करने वाले हितग्राहियों के विरूद्ध आवश्यक कार्रवाई करने निर्देशित किया। उन्होंने आवास निर्माण की निरंतर समीक्षा करने एवं लापरवाही करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाही हेतु प्रकरण प्रेषित करने निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रीमती रोशनी भगत टोप्पो, प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण से जिला समन्वयक श्री प्रशांत साहू, विकासखंड समन्वयक एवं ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *