छत्तीसगढ़

बालगृह रामगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

मुंगेली, 13 फरवरी 2026/sns/- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती गिरिजा देवी मेरावी के मार्गदर्शन में बालगृह रामगढ़, जिला मुंगेली में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों में कानून के प्रति समझ विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षित और जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था। शिविर के दौरान बालगृह में निवासरत बच्चों को आत्मनिर्भर बनने, अनुशासित जीवन जीने तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव श्रीमती कंचन लता आचला ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संविधान के मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्यों, बाल श्रम कानून, पॉक्सो एक्ट तथा साइबर अपराधों से संबंधित कानूनों की सरल एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें कानून के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार के शोषण या अपराध की स्थिति में विधिक सहायता प्राप्त करने के तरीकों से अवगत कराया गया। शिविर में बालगृह के अधीक्षक सहित स्टाफ एवं पैरालीगल वॉलंटियर्स मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *