छत्तीसगढ़

राजस्व मंत्री ने खिलौरा में डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन व लोकार्पण

बलौदाबाज़ार, 10 फ़रवरी 2026/sns/- राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा मंगलवार को विकासखंड सिमगा के ग्राम खिलौरा पहुंचे। प्रथम खिलौरा आगमन पर राजस्व मंत्री का स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। मंत्री श्री वर्मा ने ग्राम खिलौरा में लगभग डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इसमें 15 लाख रुपए की लागत से निर्मित प्रार्थना शेड,1 करोड़ 2 लाख रुपए की लागत से पानी टंकी,3 लाख रुपए की लागत से निर्मित रंगमंच उन्नयन कार्य और 5 लाख रूपए की लागत से निर्मित मुक्ति धाम अहाता और 5 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन (बाल समाज) का लोकार्पण तथा 10 लाख और 9.85 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पीडीएस भवन का भूमिपूजन कार्य शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि क्षेत्र के हर नागरिक के विकास के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। पूरे प्रदेश में विकास के कार्य तेज गति से चल रहे है, सभी के लिये योजनाये संचालित है जिसका लाभ मिलने से लोग खुश है। प्रदेश में चारों तरफ समृद्धि की बयार बह रही है।उन्होंने उपस्थित स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर्र जनपद अध्यक्ष डॉ.दौलत पाल, जिला पंचायत सदस्य दीप्ती गोविंद वर्मा, नर्मदा जीवन साहु सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *