छत्तीसगढ़

फाइलेरिया उन्मूलन हेतु स्वास्थ्य विभाग ने ग्राम पंचायतों से किया सीधा संवाद

बलौदाबाजार, 09 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार आज स्वास्थ्य विभाग द्वारा ‘संपर्क से संवाद’ कार्यक्रम के तहत संपर्क केंद्र से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की 10 ग्राम पंचायतों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। संवाद का मुख्य उद्देश्य जिले को फाइलेरिया (हाथीपांव) जैसी गंभीर बीमारी से पूर्णतः मुक्त करने के लिए ग्रामीण स्तर पर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

चर्चा के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की बारीकियों से अवगत कराया और शत-प्रतिशत दवा सेवन के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान जोर दिया गया कि फाइलेरिया से बचाव के लिए जन-जागरूकता और सामुदायिक सहयोग अत्यंत आवश्यक है। संपर्क से संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन और ग्राम पंचायतों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है ताकि जिले को फाइलेरिया मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *