छत्तीसगढ़

16 फरवरी को वितरित होगी बोर्ड परीक्षा 2026 की गोपनीय सामग्री


कोरबा, 09 फरवरी 2026/sns/-छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री वितरण के जारी निर्देश के परिपालन में जिला शिक्षा अधिकारी ने जिले के समस्त केंद्राध्यक्षों को निर्देशित किया है कि सभी आगामी 16 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 10ः00 बजे समन्वय संस्था सेजेस कन्या साडा, कोरबा में उपस्थित होकर गोपनीय परीक्षा सामग्री प्राप्त करना सुनिश्चित करें। सामग्री प्राप्त करने के तुरंत बाद उसे संबंधित थाना या चौकी में सुरक्षित जमा करना अनिवार्य है। इस प्रक्रिया में समय-सीमा और गोपनीयता का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मुख्य परीक्षाओं का संचालन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *