सुकमा, 09 फरवरी 2026/sns/-आतंकवादी हिंसा, वामपंथी उग्रवाद (LWE) अथवा सीमापार फायरिंग के कारण अनाथ या बेसहारा हुए बच्चों के देखभाल एवं शिक्षा विकास हेतु राष्ट्रीय बाल कोष (नेशनल चिल्ड्रेन फंड) के अंतर्गत केयर एंड एजुकेशन श्रेणी में छात्रवृत्ति प्रदान किए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पात्र बच्चों से छात्रवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
योजना के अंतर्गत वित्तीय सहायता निम्नानुसार प्रदान की जाएगी
1. कक्षा 12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा/कंप्यूटर पाठ्यक्रम आदि तक अध्ययनरत बच्चों को 1,250 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा।
2. स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्ययनरत बच्चों को 1,500 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा।
3. चिकित्सा, इंजीनियरिंग जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत बच्चों को 1,750 रुपये प्रति माह प्रति बच्चा।
पूर्व में यह सहायता “राष्ट्रीय साम्प्रदायिक सद्भाव प्रतिष्ठान” के माध्यम से प्रदान की जाती थी, जिसे अब नेशनल चिल्ड्रेन फंड (एनसीएफ) के अंतर्गत लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना का लाभ शिक्षा विभाग में पंजीकृत बच्चों के अतिरिक्त सुकमा जिले के ऐसे सभी पात्र अनाथ या बेसहारा बच्चों को दिया जाएगा, जो आतंकवादी हिंसा, LWE म् या सीमापार फायरिंग से प्रभावित हैं। आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगाकृ
आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, घटना से संबंधित पुलिस रिपोर्ट तथा बालक/बालिका का वर्तमान शैक्षणिक प्रमाण पत्र।
महिला एवं बाल विकास विभाग सुकमा के बाल संरक्षण अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि उक्त श्रेणी के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 13 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक आवेदक महिला एवं बाल विकास विभाग, सुकमा के कक्ष क्रमांक 43 में या मोबाइल नंबर 09407830482 में संपर्क कर सकते हैं।

