रायपुर /sns /9फ़रवरी अखंड ब्राम्हण समाज द्वारा मनाया जाएगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
अखंड ब्रह्मण समाज सेवा समिति की मासिक बैठक गत दिवस प्रदेश कार्यालय, ॐ सोसायटी में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने की। बैठक में संगठन की कार्यशैली एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष योगेश तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के नारीशक्ति प्रकोष्ठ के निर्देशन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वृन्दावन हॉल, सिविल लाइन्स में समाज की उत्कृष्ट कार्य करने वाली बहनों का सम्मान एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उक्त बैठक में डॉ. एस. के. शर्मा, श्रीमती सुनीता तिवारी, श्रीमती सविता वीरेंद्र शर्मा, डॉ. श्रीमती मल्लिका मिश्रा, श्रीमती मनोरमा त्रिपाठी, श्रीमती लक्की दुबे, अमित मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, शशांक खरे, अवधेश धर दीवान, सुधीर तिवारी, अनिल दुबे, श्रीमती लता पाण्डेय, श्रीमती श्वेता मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।


