सारंगढ़ बिलाईगढ़, 09 फ़रवरी 2026/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देश एवं खनि अधिकारी बजरंग पैकरा के मार्गदर्शन में खनिज अमला द्वारा विगत दिनों लगातार कार्यवाही में सारंगढ़ तहसील के ग्राम मल्दा, दहिदा एवं जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गौण खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 02 वाहन ट्रैक्टर, 05 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना कोसीर के सुरक्षार्थ में दिया गया। सरिया तहसील के पिहरा क्षेत्र में रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 03 ट्रैक्टर पर कार्यवाही करते हुए थाना सरिया के सुरक्षार्थ में दिया गया। यह कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 और खान एवं खनिज विकास अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत की गई। अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘‘योग संगम, हरित योग’’ थीम पर योगाभ्यास आयोजित
मुंगेली, 21 जून 2025/sns/- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘योग संगम, हरित योग’’ की थीम पर जिला स्तरीय योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया। […]
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 हेतु जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित
जांजगीर-चांपा, 24 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 01 फरवरी 2026 दिन रविवार को दो पालीयों में आयोजित परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन एवं परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए कार्यालय कलेक्टर के कक्ष क्रमांक 12 में जिला स्तरीय हेल्प डेस्क […]
किसानों को मिलेगी प्रसंस्करण मशीनों के लिए अनुदान सहायता
जगदलपुर, 08 अगस्त 2025/sns/- भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन मसाला बोर्ड द्वारा मसालों के मूल्य संवर्धन और प्राथमिक प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए किसानों और किसान आधारित संगठनों यथा कृषक उत्पादक संगठन, कृषक सहकारी समितियों को प्रसंस्करण मशीनों हेतु महत्वपूर्ण सब्सिडी सहायता प्रदान किया जा रहा है।क्षेत्रीय अधिकारी मसाला बोर्ड […]

