राजनांदगांव, 05 फरवरी 2026/sns/-सेना भर्ती कार्यालय जबलपुर द्वारा सेना में महिला सेना पुलिस पद के लिए भर्ती का आयोजन 23 फरवरी 2026 को पुलिस ग्राउन्ड झिंझारी कटनी मध्यप्रदेश में किया गया है। जिसमें सेना भर्ती कार्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ अंतर्गत आने वाले सभी 33 जिलों की ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईई) में सफल हुए महिला उम्मीदवार भी हिस्सा लेंगी। ऑनलाईन परीक्षा में उत्तीर्ण महिला उम्मीदवार ही शारीरिक दक्षता और अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लें सकेंगे। शारीरिक दक्षता, दस्तावेज सत्यापन में सफल महिला उम्मीदवारों की 24 फरवरी 2026 को सेना अस्पताल जबलपुर में चिकित्सा जांच की जाएगी। रैली में भाग लेने वाली योग्य महिला उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र उनके ई-मेल पर भेजा गया है। साथ ही प्रवेश पत्र वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in से भी प्राप्त कर सकते हंै। भर्ती में हिस्सा लेने के लिए प्रवेश पत्र एवं सभी आवश्यक दस्तावेज रैली अधिसूचना के अनुसार तथा साथ में आधार कार्ड से लिंक मोबाईल भी लेकर आना अनिवार्य है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र राजनांदगांव व दूरभाष क्रमांक 07744-299523 से प्राप्त कर सकते हंै।
संबंधित खबरें
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
विकसित भारत – जीरामजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगा रोजगार और आजीविका का दायरा: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 40 आईटी कंपनियों से हुआ एमओयू चिट फंड कंपनी के 4601 निवेशकों को वापस दिलाए गए 7.38 करोड़ रूपए रायपुर, 06 फरवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य […]
स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने कोण्डागांव व फरसगांव में शासकीय अस्पतालों का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य मंत्री ने की जिला अस्पताल कोंडागांव में 80 लाख रुपए की लागत से ऑपरेशन थिएटर निर्माण की घोषणा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु दिए निर्देश रायपुर, 05 अगस्त 2025/प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज कोंडागांव जिले के प्रवास के दौरान जिला […]
व्यवस्थित धान खरीदी से किसान महिपाल सिंह को हुआ सुगम लाभ
कोरबा, 11 दिसम्बर 2025/sns/- खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी व्यवस्था कोरबा जिले में पहले से अधिक व्यवस्थित और सटीक रूप में संचालित हो रही है। कोरबा विकासखण्ड के जामबहार के मेहनतकश किसान श्री महिपाल सिंह भी इस सुव्यवस्थित प्रक्रिया से लाभान्वित हुए हैं। 6 एकड़ कृषि भूमि में मेहनत कर उपज तैयार करने वाले […]

