छत्तीसगढ़

नियद नेल्लानार क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सफलताःआयुष्मान आरोग्य मंदिर पालनार में पहले प्रसव का सफल आयोजन

बीजापुर, 04 फरवरी 2026/sns/-नियद नेल्लानार आयुष्मान आरोग्य मंदिर, पालनार ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। ग्राम कोरचोली निवासी श्रीमती रुकमी पोट्टाम पति गुड्ड का पहला प्रसव आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कुमारी आरती मांझी  CHO एवं श्रीमती अनीता पुजारी  RHO द्वारा पूरी दक्षता और संवेदनशीलता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
गौरतलब है कि यह आयुष्मान आरोग्य मंदिर 28 जनवरी 2026 को ही शुभारंभ हुआ था और शुभारंभ के कुछ ही दिनों बाद 02 फरवरी 2026 को पहले सुरक्षित प्रसव का सफल आयोजन किया जाना क्षेत्र में सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है। यह सफलता नियद नेल्लानार क्षेत्र के पालनार में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी कदम है, जिससे ग्रामीण अंचल में भरोसेमंद और सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की नई उम्मीद जगी है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिबद्धता, कुशल कार्यप्रणाली और शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *