छत्तीसगढ़

आईटीआई राजनांदगांव में अप्रेंटिसशिप मेला 9 फरवरी को


राजनांदगांव, 04 फरवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय शिक्षुता प्रशिक्षण योजना (एनएपीएस) के तहत 9 फरवरी 2026 को सुबह 9 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन किया गया है। अप्रेंटिसशिप मेला में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी शासकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ अप्रेंटिसशिप मेला में शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *