जांजगीर-चांपा आज, 03 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में 09 से 18 फरवरी तक आयोजित होने वाले “वजन त्यौहार” की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को अपने-अपने अनुभाग अंतर्गत परियोजनाओं को जोन एवं क्लस्टर में विभाजित कर जोनल अधिकारी नियुक्त करें तथा क्लस्टर वार वजन की तिथि निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को वजन त्यौहार के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि जिले में 09 फरवरी से 18 फरवरी 2026 तक 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का वजन किया जाएगा। इसके लिए विकासखंड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के मार्गदर्शन में परियोजना अधिकारियों द्वारा माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन 3 से 5 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक ग्राम के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन परीक्षण भी किया जाएगा, जिसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त कार्ययोजना बनाई गई है। वजन त्यौहार के प्रचार-प्रसार हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा दीवार लेखन भी करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर श्री ज्ञानेन्द्र सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप सिंह ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर श्री स्निग्धा तिवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल कोनी में निःशुल्क स्पाइन सर्जरी शिविर 3 अप्रैल से
बिलासपुर, 04 फरवरी 2026/sns/-कुमार साहब स्व. श्री दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल कोनी में स्पाइन फाउंडेशन इंडिया के तत्वावधान में स्पाइन रोगों से पीड़ित आर्थिक रूप से कमजोर एवं ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए विशेष निःशुल्क उपचार एवं स्पाइन सर्जरी शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 03, 04 […]
1 करोड़ 72 लाख रुपये की लागत से मेन रोड से रौचन मार्ग निर्माण कार्य का किया गया भूमिपूजन
उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों से मेन रोड से रौचन मार्ग निर्माण कार्य की मिली स्वीकृति कवर्धा, 28 जनवरी 2026/sns/- जिले के ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 1 करोड़ 72 लाख 71 हजार की लागत से मेन रोड से रौचन तक 4.67 किलोमीटर लंबी […]
केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी आकांक्षी जिला श्री अन्बलगन पी ने जिले के विकास कार्यो का किया अवलोकन
बीजापुर, 30 अगस्त 2025/sns/- बीजापुर प्रवास के दौरान केन्द्रीय प्रभारी अधिकारी आकांक्षी जिला श्री अन्बलगन पी ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल बीजापुर में एस्ट्रोनाॅमी लैब का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लैब में उपलब्ध उपकरणों के उपयोग संबंधी जानकारी दी जिसमें ग्रह, नक्षत्रों, ज्वालामुखी, भूकंप, खगोलीय घटनाएं सहित फिजिक्स, कैमिस्ट्री हेतु उपलब्ध उपकरण […]

