सारंगढ़ बिलाईगढ़, 02 फरवरी 2026/sns/- कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बरमकेला ब्लॉक के ग्राम खपरापाली और तोरना में शनिवार को सरसों की खेती का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां किसानों से उनके द्वारा रबी सीजन में किए जा रहे सरसों की खेती की तारीफ की। किसानों ने और मैदानी कृषि अधिकारियों ने कलेक्टर को जानकारी दी कि वे विगत 3 वर्ष से खेती कर रहे हैं। खपरापाली के 50 बड़े किसान और 30 मध्यम किसान ने लगभग 250 एकड़ में खेती कर रहे हैं। साथ ही साथ आसपास के गांव झनकपुर, पुरैना, लोधिया के भी किसान बड़ी संख्या में सरसों की खेती कर रहे हैं। खपरापाली में किसान टेकचंद ने 10 एकड़, डोलनारायण और दौलतराम साहू ने 7 एकड़ और राजाराम पटेल ने 20 एकड़ में खेती की है। कलेक्टर ने कहा कि सभी मैदानी कृषि अधिकारी किसानों के साथ चौपाल में बैठकर उन्हें रबी सीजन में धान और अन्य दलहनी तिलहनी फसल के अंतर, लाभ हानि को समझाएं और उन्हें ज्यादा से ज्यादा मात्रा में धान के बदले दलहनी तिलहनी फसल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर किसान दौलतराम साहू, डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा, मैदानी कृषि अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता, नीलेश राव, बसंत नायक, पुरूषोत्तम भारती आदि उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सुकमा लाईवलीहुड कॉलेज में निःशुल्क प्रशिक्षण
सुकमा, 27 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत जिले के लाईवलीहुड कॉलेज सुकमा में विभिन्न रोजगारोन्मुखी कोर्सों में निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें प्रतिमाह 12 हजार रुपए से 15 हजार रुपए तक वेतन प्राप्त करने की पात्रता होगी।योजना के तहत सभी विकासखंडों से […]
102 ग्राम पंचायतों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा 69 ग्रामों में मोबाइल टावर स्थापित
बीजापुर, 05 नवम्बर 2025/sns/- बीजापुर जिले में डिजिटल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक नई संचार क्रांति देखने को मिल रही है। ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों में अब मोबाइल नेटवर्क की सुविधा तेजी से विस्तार पा रही है, जिससे शासन की योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं और डिजिटल लेन-देन तक पहुंच पहले से अधिक सुगम हो गई है।वर्तमान […]
विश्व रेबीज़ दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कवर्धा, 29 सितम्बर 2025/sns/- विश्व रेबीज़ दिवस के अवसर पर स्व. श्रीमती सुधा देवी स्मृति नर्सिंग महाविद्यालय में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा आकर्षक पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई तथा स्वास्थ्य विभाग एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा रेबीज़ रोग से बचाव एवं रोकथाम पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।मुख्य […]

