राजनांदगांव, 02 फरवरी 2026/sns/-केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार अपना नौवां बजट पेश किया है। इस बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष प्रखर श्रीवास्तव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट आम आदमी, गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर बनाया गया है तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करता है। यह बजट दूरदर्शी सोच पर आधारित है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, आत्मनिर्भर भारत और तकनीकी सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार जनहितैषी फैसले ले रही है। बजट में मध्यम वर्ग के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को भी प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की वित्त मंत्री ने पहली बार कर्तव्य भवन में तैयार किए गए बजट को पेश किया है। मोदी सरकार के 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मजबूत करने में यह बजट अहम भूमिका निभाएगा। प्रखर ने बताया कि एमएसएमई सेक्टर, स्वास्थ्य सेवाओं, ग्रीन एनर्जी, सेमीकंडक्टर मिशन और बायो-फार्मा सेक्टर के लिए किए गए प्रावधान देश की अर्थव्यवस्था को दीर्घकालिक मजबूती देंगे। उन्होंने इसे लोक-लुभावन नहीं बल्कि सुधारवादी और विकासोन्मुखी बजट बताया। उन्होंने कहा कि लगभग 7 प्रतिशत की निरंतर आर्थिक वृद्धि दर वैश्विक परिस्थितियों में भारत की आर्थिक ताकत को दर्शाती है। प्रखर के अनुसार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट केवल आर्थिक आंकड़ों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि भारत के भविष्य का रोडमैप है, जो निवेश, उद्योग, रोजगार सृजन, सामाजिक सुरक्षा और आम नागरिकों की आकांक्षाओं को केंद्र में रखता है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लोक-लुभावनवाद की बजाय आम लोगों को प्राथमिकता दी है।
संबंधित खबरें
बस्तर संभाग के सहायक शिक्षकों की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी
जगदलपुर, 31 मार्च 2026/sns/- शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक द्वारा सहायक शिक्षक एलबी (ई एवं टी संवर्ग) की प्रतीक्षित अनंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। 01 अप्रैल 2025 की स्थिति के आधार पर तैयार की गई इस संभाग स्तरीय सूची में स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रशिक्षित श्रेणी के शिक्षकों को शामिल किया गया […]
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26: धान खरीदी में दिखा उत्साह किसानों के हाथों में पहुंच रही सशक्त आय’’ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की जनहितैषी नीतियों से बढ़ा किसानों का भरोसा
कोरबा, 21 नवंबर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की व्यापक और व्यवस्थित तैयारियों ने जिले भर में उत्साह का माहौल बना दिया है। धान खरीदी केंद्रों में इस वर्ष किसानों की विशेष सक्रियता देखी जा रही है। तौल से लेकर भुगतान […]
पेंशन और वेतन निर्धारण विसंगति के समाधान के लिए 28 जनवरी को सारंगढ़ में होगा शिविर
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 जनवरी 2026/sns/- राज्य स्थापना के रजत जयंती में संचालनालय पेंशन और भविष्य निधि छत्तीसगढ़ तथा संभागीय कोष, लेखा एवं पेंशन कार्यालय के निर्देश पर जिला कोषालय कार्यालय पुराना कचहरी सारंगढ़ में 28 जनवरी को शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पेंशन और वेतन निर्धारण के विसंगति का निराकरण किया जाएगा। […]

