छत्तीसगढ़

जिले में 31.92 लाख क्विंटल से अधिक धान की खरीद

अंबिकापुर, 31 जनवरी 2026/sns/-  छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित धान उपार्जन कार्य सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी के साथ किया गया। जिले में कुल 31,92,337.2 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में इस खरीदी सीजन के दौरान कुल 60,832 किसानों का पंजीयन हुआ है, जिनमें से 51,715 किसानों ने अब तक अपना धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया है।

धान उठाव की स्थिति
जिले में खरीदे गए धान के सुरक्षित भंडारण एवं परिवहन की दिशा में भी कार्य प्रगति पर है। अब तक 11,02,830 क्विंटल धान का उठाव किया जा चुका है।

रकबा समर्पण की स्थिति
जिले में रकबा समर्पण की प्रक्रिया के अंतर्गत 23,249 किसानों द्वारा 3,137.28 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया गया है। यह प्रक्रिया धान खरीदी व्यवस्था को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाने में सहायक सिद्ध हुई है।

अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान संग्रहण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी गई। इस संबंध में 79 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। कार्रवाई के दौरान 13,019 बोरी धान (लगभग 5,245 क्विंटल) जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,28,91,507 करोड़ आंकी गई है।

जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे किसानों ने बिना किसी व्यवधान के धान उपार्जन केन्द्रों में अपनी उपज का विक्रय किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *