छत्तीसगढ़

भारत के स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर दी गई श्रद्धाजंलि


राजनांदगांव, 31 जनवरी 2026/sns/-शहीद दिवस पर कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव एवं कलेक्टोरेट के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *