छत्तीसगढ़

जिले में अब तक 52 लाख 68 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी

मुंगेली, 31 जनवरी 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले के 105 उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुव्यवस्थित तरीके से पारदर्शिता के साथ जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत जिले के 66 समितियों के 105 खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों की संख्या 01 लाख 10 हजार 900 से अधिक है। जिले में अब तक 52 लाख 68 हजार 138 क्विंटल से अधिक धान खरीदा जा चुका है, इसमें मोटा 29 लाख 04 हजार 978 क्विंटल, पतला 334.80 क्विंटल और सरना 23 लाख 62 हजार 825 क्विंटल धान शामिल है। उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव लगातार जारी है। अब तक 27 लाख 86 हजार 672 क्विंटल से अधिक धान का उठाव किया जा चुका है। वहीं किसानों को 1233 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *