छत्तीसगढ़

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कलेक्टर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कलेक्टर ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया

शहीदों की स्मृति में रखा गया दो मिनट का मौन

रायपुर, 30 जनवरी 2026/ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले के विभिन्न शासकीय कार्यालयों में पदस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन ने भी राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि दीं। कार्यक्रम के दौरान गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सेवा के आदर्शों को आत्मसात करने का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रनिर्माण में उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, श्री नवीन कुमार ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *