दुर्ग, 29 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री अभिजीत सिंह (IAS) ने जनगणना-2027 के सफल संपादन हेतु आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल 29 अधिकारियों को दायित्व सौंपा है। जिसके अनुसार कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह संपूर्ण जिले हेतु प्रमुख जनगणना अधिकारी होंगे। वहीं आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई श्री राजीव कुमार पाण्डेय, आयुक्त नगर पालिक निगम दुर्ग श्री सुमीत अग्रवाल, आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली श्रीमती मोनिका वर्मा और आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा श्री डी.एस. राजपूत को उनके संबंधित निगम क्षेत्रों हेतु प्रमुख जनगणना अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री अभिषेक अग्रवाल को जिला जनगणना अधिकारी तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती कविता एथोनी को अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) दुर्ग श्री हरवंश सिंह मिरी, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) धमधा श्री सोनल डेविड, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाटन श्री लवकेश कुमार ध्रुव और अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भिलाई-3 श्री महेश सिंह राजपूत को उनके संबंधित अनुभागों हेतु अनुविभागीय जनगणना अधिकारी का प्रभार दिया गया है। राजस्व तहसीलों में चार्ज जनगणना अधिकारी के रूप में तहसीलदार दुर्ग श्री प्रफुल्ल कुमार गुप्ता, धमधा तहसीलदार श्रीमती मीना साहू, पाटन तहसीलदार श्री पवन सिंह ठाकुर, बोरी तहसीलदार श्री तार सिंह खरे, भिलाई-3 तहसीलदार श्री रवि विश्वकर्मा और अहिवारा तहसीलदार श्री राधेश्याम वर्मा को नियुक्त किया गया है। नगर पालिक निगम भिलाई के विभिन्न जोनों के लिए जोन आयुक्त श्री अजय राजपूत (जोन-1), सुश्री येशा लहरे (जोन-2), श्री कुलदीप गुप्ता (जोन-3) और श्री अमरनाथ दुबे (जोन-4 एवं 5) को जोन प्रमुख जनगणना अधिकारी बनाया गया है। इसी प्रकार विभिन्न नगर पालिका परिषदों और पंचायतों के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती प्रीति गुप्ता (अमलेश्वर), श्री नेतराम चन्द्राकर (कुम्हारी), श्रीमती सीमा बख्शी (जामुल), श्री अंकुर पाण्डेय (अहिवारा), श्री नेतराम रत्नेश (धमधा), श्री राजेन्द्र नायक (उतई) और श्री हेमन्त कुमार वर्मा (पाटन) को नगर चार्ज जनगणना अधिकारी के पद पर उनके संबंधित क्षेत्रों के लिए नियुक्त किया गया है।
संबंधित खबरें
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा पनीर एवं अन्य डेयरी उत्पादों पर रखी जा रही सघन निगरानी
राजनांदगांव, 03 जनवरी 2026/sns/- खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठानों में विनिर्मित एवं क्षेत्र में विक्रय होने वाले पनीर एवं अन्य डेयरी उत्पादों पर सघन निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा पनीर विनिर्माण करने वाले डेयरियों, पनीर का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों, पनीर के विभिन्न व्यंजन […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का संकल्प – विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई रफ्तार रायपुर, 13 अगस्त 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला का पूर्ववर्ती सरकार के दौरान […]
भविष्य के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रख रायपुर में नई सड़क व फ्लाई ओवर योजनाओं पर मंथन, कलेक्टर और एसएसपी ने किया शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
रायपुर, 28 जून 2025/sns/- राजधानी रायपुर में बढ़ती आबादी और भविष्य के ट्रैफिक दबाव को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एवं एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने शहर के विभिन्न […]


