राजनांदगांव, 29 जनवरी 2026/sns/-जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का परीक्षण किया जा रहा है। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की दर एवं सूची व फ्लैक्स लगाए गए है। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्रों की सतत निगरानी रखने तथा कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। धान बिक्री के लिए किसान टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से टोकन प्राप्त कर रहे है। जिससे उनके समय की बचत हो रही है और उन्हें सुविधा मिल रही है। उल्लेखनीय है कि अब तक जिले में 120320 पंजीकृत किसानों से 1431 करोड़ 24 लाख 85 हजार रूपए मूल्य का 6028832.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। धान का उठाव भी लगातार जारी है। अब तक धान उपार्जन केन्द्रों से 1811737.50 क्विंटल धान का उठाव किया गया है।
संबंधित खबरें
एसडीजी डैशबोर्ड डाटा एंट्री किये जाने के निर्देश
कोरबा, 21 नवंबर 2025/sns/- कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों- वनमंडलाधिकारी वनमण्डल कोरबा, कटघोरा, उपसंचालक कृषि, समाज कल्याण, अधीक्षक भू-अभिलेख, महाप्रबंधक जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रभारी अधिकारी सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, सहायक श्रमायुक्त, कार्यपालन अभियंता विद्युत, के्रडा और कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग, मध्यम सिंचाई कोरबा […]
प्रदेश में रासायनिक खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
रायपुर, 02 अगस्त 2025/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को रासायनिक उर्वरकों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रदेश में 14.62 लाख मीटरिक टन लक्ष्य के विरूद्ध 14.47 लाख मीटरिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण किया गया और किसानों को अब तक 10.91 लाख मीटरिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। […]
स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हजारों लोगों ने उत्साह से लगाई दौड़
बिलासपुर, 16 अगस्त 2025/sns/- देश की आजादी में वीर सपूतों के योगदान और उनकी शहादत की याद में आज खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। स्वतंत्रता सेनानियों की याद में हजारों लोगों ने बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला की अगुवाई में दौड़ लगाई। विधायक श्री शुक्ला और महापौर ने […]


