बिलासपुर, 28 जनवरी 2026/sns/-खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी 2026 को सवेरे 9 बजे से किया जा रहा है। एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर दौड़ एवं तवा फेंक), खो-खो, हॉकी, व्हॉलीबॉल, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग एवं रस्साकसी का आयोजन स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई में एवं बास्केटबॉल का आयोजन शासकीय विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तथा बैडमिंटन एवं फुटबॉल का आयोजन जिला खेल परिसर सरकण्डा में किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 4 विकासखण्ड के इन 10 खेलों के सभी प्रथम आए बालिका एवं महिला प्रतिभागियों को 2 आयुवर्ग में 9 से 18 वर्ष तक एवं 18 से 35 वर्ष तक बालिका एवं महिला खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने की पात्रता होगी।
संबंधित खबरें
पोट्ठ लईका पहल अंतर्गत पालक चौपाल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन
राजनांदगांव, 20 मार्च 2026/sns/-जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल के माध्यम से कुपोषण मुक्ति की दिशा में लगातार सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस पहल अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम करेठी निवासी […]
मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई और केन्द्रीय भंडार गृह परिसर का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री श्री साय ने नवनिर्मित आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई और केन्द्रीय भंडार गृह परिसर का किया लोकार्पण फॉरेस्ट टू फार्मेसी मॉडल को साकार करने की दिशा में सरकार की ऐतिहासिक पहल 27.87 एकड़ क्षेत्र में 36.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित है आधुनिक आयुर्वेदिक प्रसंस्करण इकाई रायपुर 29 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव […]
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत ग्राम कुदरी में आयोजित शिविर में शामिल हुए कलेक्टर
जांजगीर-चांपा, 20 जून 2025/sns/- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत ग्राम करमंदी, कुदरी एवं पोड़ीकला में शिविर का आयोजन किया गया। अभियान अंतर्गत आज ग्राम पंचायत कुदरी में आयोजित शिविर में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे शामिल हुए। शिविर की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र में माल्यार्पण के साथ की […]

