छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एनीमिया पर विशेष जागरूकता अभियान

बलौदाबाजार, 27 जनवरी 2026/sns/- जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र हब द्वारा गायत्री मंदिर भवन में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अंतर्गत 16 दिवसीय एनीमिया विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर रजनी छड़ीमली, उप पुलिस अधीक्षक अपूर्वा गुप्ता के उपस्थित थे।

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन, लैंगिक समानता, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान देना, सही पोषण के लिए संतुलित आहार, फोलिक एसिड टैबलेट, आयरन, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ पर विशेष चर्चा हुई, एनीमिया के कारण, लक्षण, बचाव तथा मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई एवं सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, भारतीय न्याय संहिता एवं बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित सभी कानूनों जैसे-घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के बारे में महिलाओं को जानकारी दी गई। विद्यार्थियों का एनीमिया जांच एवं सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया गया विद्यार्थियों के बीच कुर्सी दौड़ बैलून फूलाव, सुई धागा, प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *