जगदलपुर, 27 जनवरी 2026/sns/-प्रदेश के मुख्य सचिव श्री विकासशील ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा आगामी दिनों जगदलपुर लालबाग मैदान में आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की और सभी आवश्यक तैयारी एवं व्यवस्थाओं को समय पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सचिव संस्कृति एवं पर्यटन डॉ. रोहित यादव सहित राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टोरेट के एनआईसी कक्ष में कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं पुलिस अधीक्षक श्री शलभ सिन्हा ने संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम आयोजन की तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक अवगत कराया। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल एवं श्री ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त श्री प्रवीण वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
सभी बिल को कोषालय में जमा करने की अंतिम तिथि अब 27 मार्च
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 मार्च 2026/sns/- छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त विभाग ने समस्त विभाग को पत्र जारी कर वित्तीय वर्ष 2025-26 के समस्त देयको को जमा करने की तिथि में 2 दिन की बढ़ोतरी करते हुए अब जिला कोषालय में समस्त देयको के जमा करने की अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 निर्धारित की है। इसी प्रकार […]
समाज कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के सहयोग से निःशुल्क बायोनिक हाथ हेतु राज्य स्तरीय मापन शिविर का होगा आयोजन
जांजगीर-चांपा, 20 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सहयोग से इनाली फाउंडेशन द्वारा राज्य के अस्थि बाधित दिव्यांगजनों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ (बायोनिक हाथ) प्रदाय किए जाने हेतु राज्य स्तरीय मापन शिविर का आयोजन ठाकुर मेरिज पैलेस, वोलफोर्ट सिटी के सामने रायपुर में किया जा रहा है।उप संचालक समाज कल्याण विभाग ने […]
निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
निर्माण कार्यों से शिक्षा, बुनियादी ढांचा और सामुदायिक विकास को मिलेगी गति– उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नगर पंचायत पिपरिया को दी साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों की सौगात उपमुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण पिपरिया में साढ़े 5 करोड़ रुपए के निर्माण कार्यों का […]

