अंबिकापुर, 27 जनवरी 2026/sns/- महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत महिला कल्याण से सम्बंधित कार्यक्रमों को संकलित करते हुए मिशन शक्ति के उपयोजना सामर्थ्य अंतर्गत वर्तमान में संचालित कामकाजी महिला हॉस्टल का नाम परिवर्तित कर उसे सखी निवास योजना के रूप में संचालित करने के निर्देश जारी किए हैं। मिशन शक्ति के अन्तर्गत मिशन शक्ति के दिशा निर्देशों के अनुसार सखी निवास हेतु जिले के कुल 05 स्वीकृत सेवाप्रदाता पदों की पूर्ति के लिए पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 16 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन https://sakhiniwas.e-bharti.in/surguja के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की प्रति एवं आवश्यक दस्तावेजों को 27 फरवरी 2026 तक पंजीकृत डाक के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सरगुजा में कार्यालयीन समय सायं 5ः00 बजे तक जमा किया जा सकेगा। भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.surguja.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

