जांजगीर-चांपा, 25 जनवरी 2026/sns/- जिले में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय समारोह शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे। मुख्य अतिथि का प्रातः 8.59 बजे कार्यक्रम स्थल पर आगमन होगा। वे प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे तथा 09.08 बजे तक राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ सलामी लेंगे। प्रातः 9.08 बजे मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम प्रेषित संदेश का वाचन एवं उद्बोधन करेंगंे। प्रातः 9.25 बजे से 10.00 बजे तक परेड, विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रातः 10.00 बजे से 10.30 बजे तक पुरस्कार वितरण किया जाएगा।
संबंधित खबरें
जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्राम रूदा में एकल ग्राम योजना स्वीकृत
दुर्ग, 29 जुलाई 2025/sns/- लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड दुर्ग अंतर्गत ग्राम रूदा विकासखंड दुर्ग में जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल ग्राम योजना का कार्य स्वीकृत है, जिसका अनुबंध एजेन्सी मेसर्स कमल कुमार अग्रवाल रायपुर के साथ किया गया है। साथ ही 12 दिसम्बर 2022 को कार्यादेश जारी किया गया है। अनुबंध में दो ग्राम रूदा […]
कृषि विज्ञान केंद्र में मनाया गया विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस
बिलासपुर, 5 दिसम्बर 2025/sns/-विश्व मृदा स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आज कृषि विज्ञान केंद्र बिलासपुर में ‘‘स्वस्थ मृदा स्वस्थ शहर’’ थीम पर आधारित जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. शिल्पा कौशिक ने कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। रासायनिक खादों से मृदा […]
’कृषक उन्नति योजना’ से कृषक वर्ग को संबल मिला है- कृषक श्री नेमीचंद
दुर्ग, 02 फरवरी, 2026/sns/- प्रदेश सरकार की कृषक हितैशी प्रयासों से प्रदेश के खेतीहर समाज में खुशहाली की नई लहर दौड़ रही है। आज ’कृषक उन्नति योजना’ के अंतर्गत जिले के तीनों विकासखण्डों में गरिमामय कार्यक्रमों का आयोजन कर अंतर की राशि का भुगतान किया गया। विकासखण्ड दुर्ग में आयोजित भव्य समारोह में ग्रामों से […]

