जांजगीर-चांपा, 22 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आपदा मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी हैप्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की तहसील चांपा के ग्राम जगदल्ला निवासी श्री रूद्र राज सिंह की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी मां श्रीमती साधना राज, श्री नेशनल एक्का की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री नजारियुस एक्का एवं श्री युवराज राठौर की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री दिनेश राठौर को राजस्व पुस्तक 6-4 के तहत् चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
संबंधित खबरें
यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित
सुकमा, 28 जुलाई 2025/sns/- आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हेतु प्रोत्साहन योजना (यथा संशोधित) वर्ष 2010 के अतंर्गत प्रदेश के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की सिविल […]
संभाग स्तरीय रोजगार मेला बिलासपुर में 12-13 फरवरी को
मुंगेली, 13 फरवरी 2026/sns/- शिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 12 फरवरी एवं 13 फरवरी को शासकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), कोनी, बिलासपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप निजी एवं शासकीय क्षेत्र में अवसर उपलब्ध […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने सौजन्य भेंट की
राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने सौजन्य भेंट की रायपुर, 19 अक्टूबर 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सौजन्य भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी।

