मुंगेली, 22 जनवरी 2026/sns/- भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा जिले के युवाओं एवं खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ की मेजबानी में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 14 फरवरी से आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा में ‘मशाल गौरव रथ यात्रा’ और शुभंकर मोर वीर का उत्साहपूर्ण स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य डॉ. आई.पी. यादव सहित स्कूल के शिक्षक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
वरिष्ठ खेल अधिकारी श्री संजय पॉल ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्यभर में मशाल गौरव रथ यात्रा निकाली जा रही है, जो विभिन्न जिलों का भ्रमण करते हुए जनमानस को खेलों के प्रति जागरूक कर रही है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में मोर वीर (शुभंकर) का सम्मान किया गया तथा खिलाड़ियों से परिचय कराया गया।


